केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2026 10:18 PM
झारखंड नवनिर्माण दल घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड समिति की बैठक
घाघरा. ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) व झारखंड नवनिर्माण दल घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड समिति की बैठक घाघरा ब्लॉक के समीप हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाइक व सीताराम उरांव ने की. मुख्य अतिथि केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है. उन्होंने बिगड़ी व्यवस्था में बदलाव के लिए संगठन को मजबूत करने और 30 जून 2026 को रांची में आयोजित राज्यव्यापी रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी में जुटने की अपील की. जिला प्रभारी पुष्पा उरांव ने जिले में व्याप्त घूसखोरी, महिलाओं पर अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, विश्वामित्र व पल्स जैसी कंपनियों में फंसे जनता के पैसों के जल्द भुगतान की मांग उठायी. बैठक में घूसखोरी के खिलाफ जनता को गोलबंद करने, 11 जून 2026 को गुमला में आयोजित जन आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेने और प्रखंड में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया. मौके पर जीवन भगत, मनीष कुमार, शिवप्रसाद साहू, सुखराम मुंडा, पांडे उरांव, महादेव गोप, बंदे मुंडा, कहरू मुंडा, बिरसा मुंडा, प्रीतम केवट, सुकरा असुर, वीरेंद्र यादव, धर्मपाल उरांव, बिलो भगत, चंद्रावती देवी, कमला देवी, सुखमनिया देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










