मिर्च लदा टेंपो पलटा, एक की मौत, तीन घायल

मिर्च लदा टेंपो पलटा, एक की मौत, तीन घायल
गुमला. पुरानापानी लापुंग मोड़ के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मिर्चा लदा सवारी टेंपो (जेएच-01सीजेड-9945) अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में टेंपो में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सिसई मुरगू मेड़ियाटोली निवासी 29 वर्षीय सुखदेव उरांव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार टेंपो भरनो से बेड़ो की ओर आ रहा था. इस दौरान सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया. इस हादसे में भरनो मदनपुर छप्परटोली निवासी सीताराम उरांव, सुका उरांव और एक अन्य सुखदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ईटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सतवीर मिंज, प्रदीप बाड़ा, नईम हुसैन, बारीक खान, सोमरा उरांव और विकास ठाकुर के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. इधर बेड़ो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर टेंपो जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










