धरती की मिट्टी में उपजा अन्न ईश्वर का वरदान है : फादर जेफ्रेनियुस

Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Oct 2025 6:51 PM

विज्ञापन

गुमला पल्ली में रविवार को ख्रीस्त विश्वासियों ने नवाखानी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन

गुमला गुमला पल्ली में रविवार को ख्रीस्त विश्वासियों ने नवाखानी पर्व हर्षोल्लास से मनाया. पर्व को लेकर संत पात्रिक महागिरिजा गुमला में प्रात:कालीन विशेष धन्यवादी मिस्सा बलिदान किया गया. जहां मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के भीजी फादर जेफ्रेनियुस तिर्की एवं सहायक अनुष्ठाता संत इग्नासियुस के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर, संत पात्रिक महागिरिजा के सहायक पल्ली पुरोहित फादर मिलयानुस सारस सहित अन्य पुरोहित ने विभिन्न धार्मिक विधियों के बीच मिस्सा बलिदान किया. इस बीच ख्रीस्त विश्वासियों ने अपने-अपने खेतों में उगाये गये नये फसल को चढ़ावा रूप में ईश्वर को चढ़ाया और ईश्वर को धन्यवाद दिया. मौके पर फादर जेफ्रेनियुस तिर्की ने कहा कि नया अन्न प्राप्ति का पर्व नवाखानी पर्व सबों के जीवन में खुशियां लेकर आता है. आज का दिन ईश्वर और किसानों को धन्यवाद देने तथा पूर्वजों को याद करने का दिन है. ईश्वर ने धरती बनायी. धरती में तरह-तरह के जीव-जंतुओं को उत्पन्न किया. फिर उन सभी के भोजन की व्यवस्था की. जिस धरती पर अन्न उगता है. वह ईश्वर की देन है. ईश्वर ने ही धरती बनायी और अन्न उपजाने के लिए पानी बरसाया. ईश्वरीय कृपा से किसान मेहनत करते हैं और अपने खेतों में हम सबों के खाने के लिए अन्न उपजाते हैं. नये अन्न को ग्रहण करने से पहले ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हैं. ईश्वर द्वारा बनायी गयी इस धरती की मिट्टी में उपजा अन्न ईश्वर का वरदान है. इसलिए आज के दिन ईश्वर और किसानों को धन्यवाद दें. साथ ही अपने-अपने पूर्वजों को भी याद करें. मिस्सा अनुष्ठान के बाद विश्वासियों ने सामूहिक रूप से नाच गाकर खुशियां मनायी. मौके पर फादर खुशमन एक्का, फादर नीलम एक्का, फादर मनोहर खोया, फादर नबोर मिंज, फादर अविनाश लकड़ा, फादर सुशील मिंज, फादर जॉर्ज लकड़ा, फादर एल्फिज केरकेट्टा, फादर सुमन, फादर सिमोन, फादर रंजीत, फादर मूनसन बिलुंग, फादर डेविड, फादर नवीन, फादर अरविंद, सिस्टर हिरमिला लकड़ा, सिस्टर अर्चना, सिस्टर शालिनी, सिस्टर अजीता, सिस्टर निर्मला, सिस्टर माधुरी, सिस्टर फुलजेंसिया, सिस्टर जेमा रोस मिंज, सिस्टर आभा किशोरी एक्का, सिस्टर लिमंत, सिस्टर सुमित्रा, सिस्टर नीतु, सिस्टर जसिंता, सिस्टर शालिनी, केंद्रीय काथलिक सभा अध्यक्ष सेतकुमार एक्का, त्योफिल खलखो, नीलम प्रकाश लकड़ा, हिलारूस लकड़ा, चंदन मिंज, प्रेम एक्का, रोबर्ट टोप्पो, सुमित तिग्गा, दामिएन तोपनो, किशोर तिर्की, महिला काथलिक सभा अध्यक्ष फ्लोरा मिंज, सचिव जयंती तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, रजनी पुष्पा तिर्की, इरीना मिंज, विद्यानी लकड़ा, सेबेस्तीयानी कुजूर, ज्योति सुमिता, रजनी कुजूर, मर्सीला खेस, मंजूला केरकेट्टा, अलमा खेस, समेत काफी संख्या में विश्वासी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola