संघर्षों से भरा है मसीही जीवन : सिमोन हेरेंज

शांतिपुर जीइएल गिरजाघर का 36वां संस्कार दिवस मना
पालकोट. प्रखंड के बघिमा शांतिपुर स्थित जीइएल गिरजाघर का 36वां संस्कार दिवस गुरुवार को मसीही विश्वासियों ने धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया. मुख्य अतिथि के रूप में पेरिश के पादरी सिमोन हेरेंज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पादरी इभा रानी किंडो उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु भोज अनुष्ठान के साथ हुआ, जिसका संचालन पादरी सिमोन हेरेंज ने किया. उन्होंने कहा कि मसीही जीवन संघर्षों से भरा है. इसलिए प्रभु में अटूट विश्वास और धैर्य बनाये रखें. ईश्वर आपकी सहायता अवश्य करेंगे. मिशन के सचिव आंजोर टोप्पो ने गिरजाघर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 1960 में हुई थी. पूर्व में यह उमड़ा नवाटोली में संचालित था और बाद में पौलुस कुला के कच्चे मकान में प्रार्थना सभा होती थी. इस दौरान 1990 में वर्तमान चर्च का विधिवत संस्कार हुआ. वर्तमान में यहां 26 परिवार प्रति रविवार प्रभु की आराधना करते हैं. कार्यक्रम में लामदोईन पेरिश सचिव निमरोद एक्का, कोषाध्यक्ष अजय कुमार कुजूर, प्रचारक विनोद मिंज, सुलेमान केरकेट्टा, अमर केरकेट्टा, जीवन टेटे, मनोहर केरकेट्टा, तारसियुस केरकेट्टा, मंजू कल्याण टेटे, पूर्व मुखिया संतोष टेटे, सेविक टेटे, प्रमोद डुंगडुंग समेत लामदोइन पेरिश की 13 मंडलियों के श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




