किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Published at :11 May 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन

गुमला. शहर से सटे एक गांव की 14 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त किशोरी के साथ बगल के गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक किशोरी शनिवार की अपराह्न बकरी चराने बाइपास रोड की ओर गयी थी, तभी युवक वहां पहुंचा. उस समय बारिश हो रही थी, जिससे आसपास कोई नहीं था. युवक किशोरी को पकड़ कर जबरन झाड़ियों के पास पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद किशोरी रोते हुए घर आयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी. रविवार की शाम छह बजे पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंच बवाल काटा. लेकिन मौका देख कर आरोपी घर से फरार हो गया. हालांकि मामले को लेकर समाचार लिखे जाने तक परिजन गुमला थाना नहीं पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है.

सड़क हादसे में दो युवक घायल

गुमला. गुमला बाइपास रोड स्थित वृंदा के समीप सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रायडीह थाना के केराडीह निवासी 32 वर्षीय उमेश उरांव व 18 वर्षीय रौशन उरांव शामिल हैं. दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से हडुवाटोली आ रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात चार चक्का वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. टक्कर के बाद दोनों घायल आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे. बाद में स्थानीय युवकों ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को फोन कर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी है और इलाज जारी है. पुलिस फरार वाहन व वाहन चालक की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola