टांगीनाथ धाम के पुजारी की सड़क हादसे में मौत

टांगीनाथ धाम के पुजारी की सड़क हादसे में मौत
डुमरी. प्रखंड स्थित बाबा टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा (26) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. गणेश बैगा शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार डुमरी आया था. बाजार में खरीदारी करने के बाद ट्रैक्टर के पिछले हिस्से (पाटा) पर खड़ा होकर लौट रहा था, तभी चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ाने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और सड़क पर गिरने से ट्रैक्टर का पिछला चक्का उनके कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठा कर डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु गुमला पहुंचने से पहले रास्ते में उनकी मौत हो गयी थी, जहां गुमला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूरे बैगा समाज में मातम छा गया. बैगा के असामयिक निधन से टांगीनाथ धाम आनेवाले श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी स्तब्ध हैं. लोगों ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया है. टांगीनाथ धाम में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान और परिजनों को दुख की घड़ी में सहन शक्ति देने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




