फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2025 9:39 PM

विज्ञापन

फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के मलगो गांव में रामजन्म साहू ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार रामजन्म साहू मंगलवार को शाम में अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने घर चला गया. वह घर पर अकेला था. दूसरे दिन बुधवार को काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद ग्रामीण जब दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, तो देखा कि रामजन्म रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

निधन पर की गयी शोकसभा

घाघरा. टाना भगत इंटर कॉलेज घाघरा शासी निकाय के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह के माता के निधन पर महाविद्यालय में शोकसभा की गयी. इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों व छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर प्राचार्य अरशद मोमीन, अशोक कुमार तिवारी, आलम आरा, मोतीलाल साहू, भीखम प्रजापति, बाबूनाथ भगत, मालती देवी व रूपेश भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola