शिक्षक की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, किया एनएच जाम

Published at :22 Apr 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, किया एनएच जाम

पटेल चौक पर एक घंटे तक बाधित रहा यातायात, प्रशासन के आश्वासन के बाद स्कूल लौटे छात्र

विज्ञापन

गुमला. शहर के करमटोली स्थित मॉडल स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. अपनी पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्र सड़क पर उतर पटेल चौक के समीप एनएच मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान रांची और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क करीब एक घंटे तक बाधित रही. चिलचिलाती धूप में तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षक बहाली की मांग करते रहे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि स्कूल में पहले प्रिंसिपल विश्वजीत चौरसिया समेत कुल आठ शिक्षक थे, लेकिन धीरे-धीरे शिक्षकों की संख्या घटती गयी. पहले तीन शिक्षक हटाये गये, फिर एक और कम हो गये और अब अंग्रेजी शिक्षक संजय कुमार को भी हटाने की बात सामने आ रही है. इससे पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है. छात्रों के अनुसार कक्षा छह से 10 तक करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी से पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है. उनका कहना है कि अगर एक और शिक्षक हटाया गया, तो उनकी शिक्षा और भविष्य पर गंभीर असर पड़ेगा. इधर सड़क जाम की सूचना मिलते जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल और थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंच छात्रों को समझाया और आश्वासन दिया कि जल्द एक टीम स्कूल जाकर मामले की जांच करेगी और उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने छात्रों को तेज धूप में सड़क पर खड़े रहने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया. प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए और जाम हटा कर वापस स्कूल लौट गये. अब सभी की नजर इस बात पर है कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola