प्रभात खबर फॉलोअप : सिसई से अपहृत छात्रा धनबाद से बरामद

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर फॉलोअप : सिसई से अपहृत छात्रा धनबाद से बरामद

सिसई थाना क्षेत्र के छरदा गांव में नाबालिग छात्रा के अपहरण की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया.

विज्ञापन

: 21 मार्च को युवक ने लड़की का अपहरण किया था सिसई पुलिस ने लड़की को बरामद किया. : सिसई पुलिस ने आरोपी लड़के लठदाग निवासी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा. प्रतिनिधि, सिसई सिसई थाना क्षेत्र के छरदा गांव में नाबालिग छात्रा के अपहरण की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. 21 मार्च को सरहुल जुलूस देखने गयी छात्रा देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजन चिंतित होकर उसकी तलाश में जुट गये. खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि लठदाग निवासी एक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए. स्थिति को बिगड़ते देख थाना प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जायेगा. छात्रा को हैदराबाद ले जाने की योजना थी पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच शुरू की और पता लगाया कि दोनों धनबाद रेलवे स्टेशन पर हैं. तत्परता दिखाते हुए सिसई पुलिस ने धनबाद रेलवे पुलिस और आरपीएफ की मदद से छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को हैदराबाद ले जाने की योजना बना रहा था. चूंकि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. वहीं छात्रा का मेडिकल परीक्षण और पूछताछ की जा रही है, जिसे 24 मार्च को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. इस घटना पर हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हिंदू जागरण मंच के संजय वर्मा ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए चिंता व्यक्त की और आरोपी के साथ सहयोग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola