32 टीमों के मुकाबले में बंगरू ने जीता खिताब, विधायक ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन

विजेता को पुरस्कृत करते विधायक | Prabhat Khabar Network

लोंडरा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। बंगरू टीम ने कुंबाटोली को हराकर खिताब जीता। विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के लोंडरा गांव में युवा सरना समिति के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को भव्य समापन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो उपस्थित हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन किया और प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला बंगरू और कुंबाटोली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद बंगरू की टीम एक-शून्य से विजयी होकर खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रही. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था.

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जिगा सुसारण होरो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से भी बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया.

इस अवसर पर करंज थाना प्रभारी करण टुडू, विधायक के निजी सहायक अभिषेक लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, आकाश लकड़ा, करमचन्द बड़ाईक, सुदामा उरांव, बिरसा उरांव, कड़ेया उरांव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola