सिसई कॉलेज में रक्तदान शिविर, शिक्षक-छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

विज्ञापन

कैंप में लोग | Prabhat Khabar Network

सिसई के बैद्यनाथ जालान महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में प्राचार्य और छात्रों समेत कुल 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

सिसई. बैद्यनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में गुरुवार को रक्तदान शिविर लगा. इसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अमिताभ भारती, प्रधान सहायक सुरेश साहू और अर्थपाल डॉ निसार अहमद ने रक्तदान कर किया. प्राचार्य प्रो अमिताभ भारती तथा सदर अस्पताल गुमला के सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है.

रक्तदान से एक व्यक्ति चार से सात लोगों की जान बचा सकता है. प्राचार्य प्रो अमिताभ भारती ने 75वीं बार तथा 59 वर्षीय प्रधान सहायक सुरेश साहू ने भी रक्तदान कर सभी के समक्ष अनूठी मिसाल पेश की.

शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से कुल 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. मौके पर डॉ निसार अहमद, डॉ रंजीत कुल्लू, डॉ प्रवीण बसंती, प्रो सोनिया कुमारी, प्रो खुशबू लकड़ा, डॉ अरुण कुमार दास, प्रो कृष्णा कुमार आर्या, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुनील कुमार, रेड क्रॉस सह सचिव अशोक जायसवाल व शशि प्रिया बंटी समेत महाविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola