वृद्धा आश्रम में इनरव्हील क्लब ने बुजुर्गों के साथ मनाया अपनापन
कार्यक्रम में इनरव्हील के लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला के सिलम स्थित वृद्धा आश्रम में इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ भोजन किया और उनके साथ खुशियां साझा कीं. जानिए पूरी खबर.
गुमला. इनरव्हील क्लब ऑफ गुमला की ओर से सिलम स्थित वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आश्रम में रह रहे करीब 20 बुजुर्गों के लिए स्वयं भोजन तैयार किया और उन्हें सामूहिक रूप से भोजन कराया.
क्लब की सदस्यों ने भी बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ समय बिताया. कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं ने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की छोटी-छोटी गतिविधियों का आयोजन किया. गतिविधियों में बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान आश्रम का माहौल खुशनुमा हो गया और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली.
क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ आत्मीय समय बिताया. क्लब की अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं. उनके साथ समय बिताना और उनकी जरूरतों को समझना हम सभी का सामाजिक दायित्व है.
क्लब की ओर से आगे भी जरूरतमंद एवं बुजुर्ग लोगों के बीच सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गयी. मौके पर निर्मला अग्रवाल, फ्लोरा मिंज, पार्वती जायसवाल, मीली कुमारी, अनिता गुप्ता, कुसुम साय, फूलमनी देवी, संध्या साहू, उषा गुप्ता, पूनम सोनी, पूजा कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









