गुमला में वज्रपात की चपेट में आए दो मवेशी, पशुपालक को भारी नुकसान
वज्रपात से मृत मवेशी | Prabhat Khabar Network
गुमला के पनसो गांव में आकाशीय बिजली गिरने से लखन बैठा के दो मवेशियों की मौत हो गई. पीड़ित पशुपालक ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.
गुमला. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसो गांव में गुरुवार को हुए अचानक मूसलाधार बारिश के बीच हुए भीषण वज्रपात की चपेट में आने से पनसो ग्राम निवासी लखन बैठा की दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार, लखन बैठा गांव के पास स्थित खेत में अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी. वज्रपात सीधे मवेशियों पर जा गिरा, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गयी.
इस घटना से पीड़ित पशुपालक को काफी आर्थिक क्षति पहुंची है. पीडित पशुपालन ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









