चौपाल लगा कर समस्याओं का समाधान करें : सांसद

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
गुमला. कांग्रेस जिला कार्यकारिणी गुमला की बैठक बुधवार को परिसदन सभागार में जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें मुख्य रूप से नवनियुक्त लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी व सांसद सुखदेव भगत समेत विभिन्न विंग के पदधारी और प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा सभी को विधानसभा वार व जिला स्तर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में जनगणना के दौरान धर्म कॉलम में सरना धर्म लिखने और एसआइआर समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में एसआइआर का काम शुरू हो चुका है और किसी भी व्यक्ति का वोट कटने नहीं दिया जायेगा. सांसद सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं से गठबंधन धर्म व पार्टी अनुशासन का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की पहल पर हुए विकास कार्यों का श्रेय जनता तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने पंजी टू में ऑनलाइन गलत नाम दर्ज होने को बड़ा मुद्दा बताते हुए सत्यापन के लिए अभियान चलाने की बात कही. सांसद ने कहा कि चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाये. पेंशन जैसी समस्याओं को लेकर जरूरत पड़े, तो बैंकों का घेराव किया जायेगा. इसके अलावा बैठक में महिला विंग, एससी सेल की सक्रियता और हिंडाल्को द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च व तकनीकी शिक्षा में सहयोग करने पर चर्चा हुई. बैठक में माणिक चंद साहू, अनिरुद्ध चौबे, आलोक कुमार, सैय्यद खालिद, रोहित उरांव, मो फिरोज, इकरामुल हक, मनीष हिंदुस्तान, आजाद अंसारी, बैबुल अंसारी, रफी अली, सन्नी कुमार, सीता देवी, अमृता भगत, जय सिंह, निशांत दुबे, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










