छह क्विंटल डोडा जब्त, तस्कर फरार

Published at :16 Apr 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
छह क्विंटल डोडा जब्त, तस्कर फरार

छह क्विंटल डोडा जब्त, तस्कर फरार

विज्ञापन

सिसई. नशा कारोबारियों के विरुद्ध सिसई पुलिस को गुरुवार को कामयाबी मिली है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने छह क्विंटल डोडा के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. इस पुलिसिया कार्रवाई में वाहन चालक और उसमें सवार तस्कर मौके के फायदा उठा कर भागने में सफल रहे हैं. जब्त डोडा की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. पुलिस तस्करों, चालक व मालिक पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. थानेदार ने बताया कि प्रखंड के घाघरा गांव से नागफनी होते गुमला की ओर डोडा लदे एक पिकअप वाहन की आने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आलोक में घाघरा गांव स्थित शहीद तेलंगा खड़िया स्मारक के समीप पिकअप वाहन को रोका गया. पुलिस को देखते चालक व सवार वाहन छोड़ कर फरार हो गये. वाहन की तलाशी लेने पर कई बोरियों में लदा डोडा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग छह क्विंटल है.

नौसेना कर्मी के घर में चोरी, मामला दर्ज

गुमला. शहर से सटे करौंदी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुस कर चोरी की है. घटना के बाद पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार (31), जो भारतीय नौसेना में के पद पर सिंधुना में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके करौंदी स्थित घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. बताया गया कि घर में उनकी मां अकेले रहती है. 12 अप्रैल को वह अपनी बेटी के यहां लोहरदगा गयी थीं. 13 अप्रैल की सुबह वापस लौटी, तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola