सड़क हादसे में घायल सिसई के युवक की हुई मौत, पिता ने दर्ज कराया केस, जानें क्या है मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2021 1:21 PM
सड़क हादसे में घायल सुरसा कोटारी गांव निवासी बिरसा उरांव की इलाज के दौरान जसलोक अस्पताल रांची में मौत हो गयी. मामले को लेकर मृतक के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
सड़क हादसे में घायल सुरसा कोटारी गांव निवासी बिरसा उरांव की इलाज के दौरान जसलोक अस्पताल रांची में मौत हो गयी. इस मामले को लेकर मृतक के पिता सुरेंद्र उरांव ने रविवार को पुसो थाना में जेएच ऑटो नंबर 08सी 9456 के मालिक सह चालक बोंडा गांव निवासी अफरोज अंसारी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है.
केस में कहा गया है कि 13 दिसंबर की शाम 6.30 बजे सुरसा बाजार से मेरा बेटा बिरसा उरांव व बालक गोप बाइक से घर आ रहा था. इसी क्रम में बकरा मोड़ के समीप दोनों पेशाब करने के लिए रुके. पेशाब कर बिरसा उरांव अपने बाइक के समीप खड़ा था. इसी दौरान बिना लाइट के उक्त ऑटो को बोंडा निवासी अफरोज अंसारी तेज गति से चलते हुए मेरे बेटे को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह ऑटो के साथ घसीटते हुए कुछ दूर जाकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वह ऑटो लेकर फरार हो गया.
सूचना मिलने पर मैं घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के साथ अपने बेटे को सिसई अस्पताल पहुंचाया. जहां से उससे रेफर कर दिया गया. मैं घायल बेटे को लेकर रांची के जसलोक अस्पताल में इलाज करा रहा था. इलाज के क्रम में 24 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










