Gumla News : पति के साथ प्रेमिका को देखकर पत्नी हुई उग्र, कर दी हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2021 1:56 PM
पत्नी ने अपने ही पति की प्रेमिका की हत्या कर दी. पति को पराये महिला के साथ पत्नी उग्र हो गयी. महिला ने अपने पति की प्रेमिका की पिटाई कर दी. जिससे अस्पताल में प्रेमिका की मौत हो गयी.
गुमला : पत्नी ने अपने ही पति की प्रेमिका की हत्या कर दी. पति को पराये महिला के साथ पत्नी उग्र हो गयी. महिला ने अपने पति की प्रेमिका की पिटाई कर दी. जिससे अस्पताल में प्रेमिका की मौत हो गयी. यह मामला गुमला थाना के धोधरा गांव का है. धोधरा गांव निवासी सुनीता देवी व गांव की रंथी देवी के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट में रंथी देवी की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
पुलिस को सूचना मिलने पर गुमला थानेदार मनोज कुमार की पहल पर शव को गुमला मंगाया गया. शव का पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है. जिसका पोस्टमार्टम 22 नवंबर को होगा. थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि सुनीता देवी के पति सुनील उरांव का प्रेम प्रसंग रंथी देवी के साथ कई वर्षों से था.
बीते 19 नवंबर को सुनील अपने साथ रंथी देवी को रामरेखा धाम जाने के लिए निकला था. जिसे सुनीता ने देख लिया था. उसी समय सुनीता व रंथी के बीच हाथापाई हुई थी. जिसमें सुनीता व रंथी दोनों घायल हो गयी थी. रंथी व सुनीता को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां रविवार को रंथी की मौत हो गयी. परिजन उसे अपने घर ले गये थे. लेकिन जानकारी मिलने पर शव को गुमला थाना मंगवाया गया है. वहीं आरोपी सुनीता को भी सदर अस्पताल में हिरासत में ले लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने व रंथी के परिजनों का बयान कलमबद्ध कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










