ePaper

सागर उरांव बनाये गये भाजपा जिलाध्यक्ष

Updated at : 09 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
सागर उरांव बनाये गये भाजपा जिलाध्यक्ष

सागर उरांव बनाये गये भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

गुमला. भाजपा ने गुमला में राजनीति को एक नया रूप देने का प्रयास किया है. इस बार आदिवासी नेता सागर उरांव को भाजपा का गुमला जिलाध्यक्ष बनाया है. भाजपा के लोग इसे संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं. गुमला के डुमरडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सागर उरांव को अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की. साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर भी नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी. बिनोद भगत को बसिया मंडल अध्यक्ष, नरेश सिंह को कामडारा मंडल अध्यक्ष, संजय महतो को सिसई मंडल अध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार बिट्टू को भरनो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के चुनाव प्रभारी राकेश भाष्कर, पर्यवेक्षक हेमंत दास, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सिसई के पूर्व विधायक डॉ दिनेश उरांव, सविंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सागर उरांव व सभी मंडल अध्यक्षों को भूपन साहू, सत्यनारायण पटेल, सुरेश सिंह, जागेश्वर सिंह, निर्मल गोयल, अनूप चंद्र अधिकारी, यशवंत कुमार सिंह, अवधेश प्रताप शाहदेव, रवींद्र सिन्हा, विजय सिंह पिंटू, गुड्डी नंदा, जग नारायण सिंह, निरंजन सिंह, भैरो सिंह खेरवार, हीरा साहू, शिव दयाल गोप, पायल तिवारी, रामअवध साहू, भोला चौधरी, सूरजदेव सिंह, संदीप प्रसाद, छोटेलाल उरांव, खुशमन नायक, बबलू वर्मा, विकास सिंह, नीरज शर्मा, विजय शंकर दास, गोपाल केशरी, शैल मिश्रा, श्रवण साहू, मंगल सिंह भोक्ता, संतोष देवघरिया, पप्पू गुप्ता, गोपाल गोप, अनिता देवी, राजकुमार दीनबंधु, रामस्वरूप सिंह, आशुतोष मिश्रा, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, पुष्पा देवी, किशोर मिश्रा, करमपाल सिंह, हरिशंकर शाही, जवाहर कवर, संत कुमार भगत, अशोक साहू, संजय वर्मा, दिनेश चौधरी, मनोज तिवारी, मनमोहन सिंह, कौशलेंद्र जमुवार, हरिशंकर त्रिपाठी, अमित किशोर पांडेय, मनोहर बड़ाइक, बुधराम नायक, अमर पांडे, सुधीर नंद, बाल मोहन साहू, राजेंद्र कोरवा, जगदंबा साहू, इंद्रदेव साहू, संजीव कुमार ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola