मेसर्स ओहदार फ्यूल सेंटर का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
मेसर्स ओहदार फ्यूल सेंटर का उदघाटन

बुधवार को मेसर्स ओहदार फ्यूल सेंटर का उदघाटन पंचायत के मुखिया पुष्प सुरीन ने किया

विज्ञापन

कामडारा. प्रखंड के सालेगुटु पंचायत अंतर्गत चंदाटोली बाजारटांड़ के समीप बुधवार को मेसर्स ओहदार फ्यूल सेंटर का उदघाटन पंचायत के मुखिया पुष्प सुरीन ने किया. मौके पर पंडित देवनारायण मिश्र ने पूजा की. उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. फ्यूल सेंटर के मालिक राहुल ओहदार ने बताया कि गांव-देहात में ग्रामीणों को पेट्रोल-डीजल की बड़ी परेशानी होती थी. जिसको देखते हुए फ्यूल सेंटर खोला गया है. मौके पर कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन, कुरकुरा थाना प्रभारी संजय मुंडा, अभिषेक साहू, गोवर्धन साहू, सुबोध ओहदार, दिनेश नाग, नागेश्वर साहू, मोतीलाल ओहदार, मुकेश कुमार नाग, नंदकिशोर ओहदार, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे. म्यूटेशन एवं राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : एसी गुमला. गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, राजस्व संग्रहण, म्यूटेशन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसी गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने की. इसमें राजस्व संग्रहण की प्रगति, लंबित म्यूटेशन मामलों के निष्पादन, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गयी. एसी ने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि म्यूटेशन एवं राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता दें. राजस्व संग्रहण में तेजी लाने तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया. आपदा प्रबंधन के संदर्भ में पूर्व तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए. राजस्व न्यायालय से जुड़े मामलों का पारदर्शी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके. बैठक में एसडीओ गुमला राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, एसडीओ बसिया जयवंती देवगम, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola