35 करोड़ से अधिक की सड़क व पुल निर्माण योजना की मिली सौगात

Updated:
विज्ञापन
35 करोड़ से अधिक की सड़क व पुल निर्माण योजना की मिली सौगात

35 करोड़ से अधिक की सड़क व पुल निर्माण योजना की मिली सौगात

विज्ञापन

गुमला. सांसद सुखदेव भगत के प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन बैच-टू एवं थ्री (2025-26) के तहत गुमला-लोहरदगा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए करीब 35.54 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व पुल निर्माण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है. इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद सुखदेव भगत को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गये पत्र में बताया गया है कि संसदीय क्षेत्र में चार सड़क योजनाएं और 12 पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गयी है. इन योजनाओं के तहत लगभग 13.25 किमी सड़क निर्माण किया जायेगा, जिससे दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा. केंद्र सरकार ने इन योजनाओं की अनुमानित लागत 35.54 करोड़ रुपये तय की है. पत्र में केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया है कि ये सड़कें और पुल केवल आवागमन को सुगम नहीं बनायेंगे. बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक व आर्थिक विकास को भी नयी गति देंगी. उन्होंने सांसद से आग्रह किया है कि जनप्रतिनिधि के रूप में राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराने में सहयोग करें. स्वीकृत योजनाओं में बिशुनपुर, घाघरा, डुमरी और किस्को प्रखंड की कई महत्वपूर्ण सड़कें व पुल निर्माण कार्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola