ePaper

सीटीयूएस का प्रखंडों में मजबूत कमेटी बनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय

Updated at : 05 Oct 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
सीटीयूएस का प्रखंडों में मजबूत कमेटी बनाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज (सीटीयूएस) जिला गुमला की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में डीएसपी रोड स्थित रामकृष्ण ओहदार के आवास में हुई.

विज्ञापन

: सीटीयूएस की बैठक में अनाथ, असहाय व गरीब परिवार की बालिकाओं की सहायता हेतु आयोजित लॉटरी को सफल बनाने पर चर्चा 5 गुम 27 में बैठक करते समाज के लोग प्रतिनिधि, गुमला छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज (सीटीयूएस) जिला गुमला की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू की अध्यक्षता में डीएसपी रोड स्थित रामकृष्ण ओहदार के आवास में हुई. बैठक में बताया गया कि समाज द्वारा अनाथ, असहाय व गरीब परिवार की बालिकाओं की सहायता के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित लॉटरी का आयोजन किया गया है. समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले तेली महाजतरा में जरूरतमंद व गरीब परिवार की 21 से 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाना है. साथ ही जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा में भी सहायता की जायेगी. वहीं बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक प्रखंड में मजबूत प्रखंड कमेटी बनाने पर चर्चा की गयी. कमेटी बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रखंड के लिए नामित करते हुए जिम्मेवारी दी गयी. सिसई प्रखंड के लिए पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर साहू व जिला महामंत्री रामेश्वर साहू, पालकोट प्रखंड के लिए जिला उपाध्यक्ष लीलांबर साहू, केसरी साहू व रामनाथ साहू, बसिया व कामडारा प्रखंड हेतु भोला साहू, केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग व युवा अध्यक्ष कौशल साहू, घाघरा व बिशनपुर प्रखंड के लिए युवा महासचिव शिवनारायण साहू व जिला प्रवक्ता शिवचरण साहू, रायडीह प्रखंड हेतु नीलांबर साहू, रामकृष्ण ओहदार व बहुरा ओहदार, चैनपुर व डुमरी प्रखंड हेतु रंथु साहू व हीरालाल साहू तथा गुमला प्रखंड के लिए संगठन मंत्री गणेश साहू, जिला प्रवक्ता हफिंदर साहू, दुर्गा साहू, जगदीश साहू, कल्याण साहू व लालमोहन साहू को जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में जिला महासचिव रामेश्वर साहू, रामकृष्ण ओहदार, कोषाध्यक्ष बहुरा ओहदार, गणेश साहू, कौशल साहू, शिवनारायण साहू, विक्की साहू, रूपधारी साहू, शैलेंद्र साहू, लालमोहन साहू सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola