Ramdhari Singh Dinkar: अन्याय-शोषण के खिलाफ संघर्ष की शक्ति देती हैं दिनकर की रचनाएं

झारखंड के नेतरहाट आवासीय स्कूल में आयोजित रश्मिरथी पर्व में शामिल अतिथि और प्रस्तुति देते विद्यार्थी. फोटो : प्रभात खबर
Ramdhari Singh Dinkar Death Anniversary: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 50वीं पुण्य तिथि पर झारखंड के नेतरहाट आवासीय स्कूल में ‘रश्मिरथी पर्व’ मनाया गया.
Ramdhari Singh Dinkar Death Anniversary: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 50वीं पुण्य तिथि पर झारखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभागार में ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन हुआ. झारखंड चैप्टर के स्पीक मैके अध्यक्ष एवं झारखंड के चीफ कन्जर्वेटिव पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि उनकी रचनाएं अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष की शक्ति देतीं हैं.
स्वतंत्रता संग्राम में गौरव के साथ पढ़ी जाती थी दिनकर की कविताएं
सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविताएं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय देश के कोने-कोने में गौरव के साथ पढ़ी जाती थी. उनकी ओजस्वी वाणी आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित करती थी. स्वतंत्रता के बाद उनकी रचनाओं ने नये भारत के निर्माण की प्रेरणा दी. रश्मिरथी, हुंकार, कुरुक्षेत्र, उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा और संस्कृति के चार अध्याय उनकी कालजयी रचनाएं हैं.
कालजयी रचनाओं के लिए दिनकर को मिले कई पुरस्कार
इन्हीं रचनाओं के लिए रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को साहित्य अकादमी, हिंदी साहित्य सम्मेलन और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिले. राज्यसभा के सदस्य, भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति तथा भारत सरकार के प्रथम हिंदी सलाहकार के रूप में उन्होंने शिक्षा, भाषा तथा साहित्य जगत में अपनी जगह बनाई. राष्ट्रकवि राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान एवं संवेदना के ओजस्वी कवि थे. आज भी उनकी कृतियों के अध्ययन और मनन से अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष की शक्ति मिलती है.

मन में हताशा का भाव हो, तो दिनकर की रचना पढ़ें, ऊर्जा मिलेगी
वरीय फिल्म निर्माता एवं एडीटर असीम सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास एवं राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ प्रतिष्ठान साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक उत्थान के लिए दिनकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. दिनकर की कविताएं आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं. कहा कि जब मन में हताशा का भाव हो, तो दिनकर की कोई रचना पढ़ लें, ऊर्जा से भर जाएंगे.
सार्वभौम सत्य के कवि थे रामधारी सिंह दिनकर
दिनकर के अध्येता गौतम चौधरी ने कहा कि दिनकर सार्वभौम सत्य के कवि थे. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास एवं राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ प्रतिष्ठान का यह कार्य अपने आप में अनूठा है. प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर भारत के लोकप्रिय कवि थे. महान शब्द पुत्र थे, जिनसे राष्ट्र का गौरव बढ़ा.
बेहद लोकप्रिय और उपयोगी है दिनकर की रचना ‘रश्मिरथी’
वाटर बैंक के अध्यक्ष साकेत कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की ‘रश्मिरथी’ बेहद लोकप्रिय एवं उपयोगी है. इस रचना को पढ़ने से चेतना का संचार होता है. सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है. कर्ण के माध्यम से समरस समाज का निर्माण ही दिनकर का मुख्य उद्देश्य था.

इस तरह रामधारी सिंह के नाम में जुड़ा ‘दिनकर’
राष्ट्रकवि दिनकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं दिनकर के पौत्र ऋत्विक उदयन ने कहा कि प्रकाश को प्रकाश, प्रकाश से मिलता है और उस प्रकाश को प्रकाश दिनकर से मिलता है. तो इस तर्क से मैं दिनकर हुआ. और उस दिन उन्होंने अपना उपनाम दिनकर कर लिया. बाबा के पिताजी का नाम रवि था. कभी-कभी वह यह भी कहते थे कि रवि का पुत्र दिनकर हुआ.
रश्मिरथी पर्व को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका
‘रश्मिरथी पर्व’ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास एवं राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ प्रतिष्ठान ने संयुक्त रूप से किया. इस ‘रश्मिरथी पर्व’ को सफल बनाने में नेतरहाटा आवासीय विद्यालय के गणित के शिक्षक अभिषेक मिश्रा एवं हिंदी के शिक्षक नागेंद्र मंडल ने अहम भूमिका निभाई.
Also Read
रामधारी सिंह दिनकर को जिस पुस्तक के लिए मिला साहित्य अकादमी सम्मान, उस पुस्तक की खो गयी थी पांडुलिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




