भरनो में निकाला गया रामनवमी जुलूस, रामधुन में थिरके रामभक्त

Updated:
विज्ञापन
भरनो में निकाला गया रामनवमी जुलूस, रामधुन में थिरके रामभक्त

भरनो और कामडारा में रामनवमी का आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भरनो भरनो और कामडारा में रामनवमी का आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण रहा. भरनो में महावीर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य जुलूस निकाला गया. यह जुलूस बाजारटांड़ पुराना अखाड़ा से शुरू होकर ब्लॉक चौक, स्कूल चौक और अस्पताल चौक होते हुए हाईस्कूल मैदान स्थित मुख्य अखाड़ा में संपन्न हुआ. वहां विभिन्न गांवों से आये रामभक्तों और खिलाड़ियों ने शस्त्र चालन व खेल का प्रदर्शन किया. मंच पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. जुलूस में पुरुषों के साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में महावीर मंडल के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कामडारा में प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला. यह मार्च थाना चौक से शुरू होकर कामडारा बस्ती, प्रिंस चौक बजरंग बली मंदिर और पोकला रेलवे फाटक स्थित बजरंग बली मंदिर तक गया. इसमें बीडीओ जोसेफ कंडुलना, सीओ सुप्रिया एक्का, इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन, पुअनि महेश साव समेत पुलिस बल शामिल रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola