ePaper

राजेश लोहानी बनेंगे चेंबर अध्यक्ष, आज होगी घोषणा

Updated at : 10 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
राजेश लोहानी बनेंगे चेंबर अध्यक्ष, आज होगी घोषणा

राजेश लोहानी बनेंगे चेंबर अध्यक्ष, आज होगी घोषणा

विज्ञापन

गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कामर्स का अध्यक्ष राजेश लोहानी बनेंगे. इसकी घोषणा 11 जनवरी को होगी. इस बार चेंबर चुनाव में वोटिंग नहीं हुई. क्योंकि चेंबर के लिए 21 कार्यकारिणी सदस्यों की जरूरत होती है और नामांकन 23 उम्मीदवारों ने किया था. जिसमें दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होने के बाद मात्र 21 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे थे. इस कारण इन 21 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजय घोषित कर दिया गया. इन 21 उम्मीदवारों का लीडर राजेश लोहानी थे. इस कारण राजेश लोहानी अध्यक्ष बनेंगे. इसकी घोषणा आज होने के साथ ही राजेश लोहानी के नेतृत्व में सभी उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण होगा. सहायक चुनाव पदाधिकारी हिमांशु केशरी ने बताया कि 11 जनवरी को 6.30 बजे नगर भवन गुमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

विजय उम्मीदवारों के नाम

राजेश लोहानी, नीरज कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार जायसवाल (रॉकी), संजीव मालानी, अजय कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, अनिकेत कुमार, अमित मंत्री (गोलू), मुनी लाल साहू, राजेश लोहानी, प्रतीक कुमार अग्रवाल (सोनू), बबलू वर्मा, गुरमीत सिंह, गुन्नू शर्मा, अमित मंत्री, राहुल केशरी, प्रणय कुमार साहू बिट्टू, आदित्य कुमार गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, सुमित साबू.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola