रैन हॉस्पिटल ने मरीज को बनाया बंधक, शिकायत पर पहुंचे अधिकारी
दुर्घटना में गुमला तिर्रा की लक्ष्मी कुमारी के पति सोमा उरांव के चेहरे पर छड़ घुस गया था.
दुर्घटना में गुमला तिर्रा की लक्ष्मी कुमारी के पति सोमा उरांव के चेहरे पर छड़ घुस गया था.
आपके शहर में
सूचना के बाद सबसे पहले हॉस्पिटल में गुमला थाना से एसआइ अमर पहुंचे. इसके कुछ देर में ही सिविल सर्जन डॉक्टर शंभुनाथ चौधरी व सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली हॉस्पिटल पहुंचे. जहां सिविल सर्जन मामले का जानकारी लेने लगे तो एक डॉक्टर द्वारा सिविल सर्जन व थाना प्रभारी से डिसिप्लीन की बातें करने लगा. जिसपर सिविल सर्जन ने डॉक्टर की जमकर क्लास ली.
न डॉक्टर का कंसेट लेटर मिला, न ही हॉस्पिटल के कागजमौके पर सिविल सर्जन द्वारा हॉस्पिटल के मैनेजर आकाश कुमार से भी बात की. सिविल सर्जन द्वारा पूछे जाने पर मैनेजर ने बताया कि लक्ष्मी के पति के इलाज में करीब 1.15 लाख रुपये खर्च आया है. वहीं सिविल सर्जन द्वारा जब लक्ष्मी के पति सोमा उरांव का इलाज करने वाले डॉक्टर के बारे में पूछा गया, तो मैनेजर ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. सिविल सर्जन द्वारा मैनेजर को डॉक्टर का कंसेट लेटर दिखाने के लिए कहा गया तो मैनेजर द्वारा लेटर मोबाइल में दिखाने लगा. सिविल सर्जन जब कड़ाई से पूछा तो मैनेजर ने लेटर मंगाने के लिए सिविल सर्जन से दो घंटे का समय मांगा. इस बीच सिविल सर्जन द्वारा मैनेजर से हॉस्पिटल संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया, तो मैनेजर वह भी नहीं दिखा पाया. सिविल सर्जन ने कहा कि हॉस्पिटल ऑनलाइन में चल रहा है.
मरीज ब्रेन का और इलाज कर रहा था आयुष डॉक्टरजांच के क्रम में हॉस्पिटल की डॉक्टर नेहा ने सिविल सर्जन से मोबाइल फोन पर बात किया और संभवत: सिविल सर्जन को मामले के बारे में समझाने का प्रयास किया. जिसपर सिविल सर्जन भड़क उठे. उन्होंने डॉक्टर नेहा से कहा कि यह हॉस्पिटल ऑनलाइन चल रहा है. यहां एक ब्रेन के मरीज का इलाज आयुष डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है. इस बीच संभवत: डॉक्टर नेहा द्वारा फिर से सिविल सर्जन को समझाने का प्रयास किया गया. जिसपर सिविल सर्जन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे नियम के हिसाब से काम करेंगे.
सोमा का दिल्ली एम्स में होगा इलाज : सिविल सर्जनसिविल सर्जन ने डॉक्टर नेहा से मोबाइल पर बात करने से इंकार करते हुए कहा कि जो भी बात करनी है. सामने आकर करें. वहीं सिविल सर्जन ने मैनेजर को जल्द से जल्द बिना पैसे लिए सोमा उरांव को डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया. साथ ही लक्ष्मी को अपना मोबाइल नंबर दिया और डिस्चार्ज के बाद मिलने के लिए कहा. सिविल सर्जन ने कहा कि सोमा को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए