जानकी उरांव अध्यक्ष व संतोष भगत बने सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2025 11:06 PM
जानकी उरांव अध्यक्ष व संतोष भगत बने सचिव
गुमला. सरना समिति फसिया आदर्श नगर ढोढरीटोली की बैठक बुधवार को धूमकुड़िया भवन में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष जानकी उरांव, उपाध्यक्ष पार्वती लकड़ा, सचिव संतोष भगत व कोषाध्यक्ष राधा उरांव को बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी समिति का सदस्य शशिकला देवी, सरिता लकड़ा, उर्मिला उरांव, कार्तिक उरांव, सीता देवी, नहियारी देवी व कपिल देव उरांव को बनाया गया है. बैठक में महावीर उरांव, सुखराम उरांव, जयमन टोप्पो, छेदना उरांव, विवेकानंद भगत, अनुष्का बरला, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, जीरामुनी उरांव, सीतामुनी देवी, सविता एक्का, सुनीता मिंज, आनंदिनी उरांव, सुगिया देवी, नुपूर रश्मि एक्का, बुधनी टोप्पो, मीरा मिंज, गीता भगत, सुमती देवी, लक्ष्मी उरांव, गौरी भगत, एतवारी देवी, सोमा बाखला, चंदा उरांव, बिसन देवी, विनोदनी केरकेट्टा, कुंवारी उरांव, लुंगी उरांव, शोभा उरांव, रंथी देवी, सुशीला उरांव, दशमी देवी आदि मौजूद थे.
133 बंडल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में नगर परिषद गुमला की स्वच्छता एवं प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाते हुए बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की. अभियान के दौरान टीम ने दुकानों व गोदामों की तलाशी में कुल 133 बंडल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया. साथ ही दुकान संचालकों पर दो हजार रुपये आर्थिक दंड लगाया गया. नगर परिषद द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी कई दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग व बिक्री कर रहे थे. इसके मद्देनजर नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्यवाही की. नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा. उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना व आगे और कठोर कार्रवाई की जायेगी. नगर परिषद ने आम नागरिकों व व्यापारियों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का प्रयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










