लंबित मामलों की सूची तैयार कर निपटारा सुनिश्चित करें: आयुक्त

Updated:
विज्ञापन

राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

गुमला. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार मंगलवार को कमिश्नरी कोर्ट के आयोजन के लिए गुमला पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजस्व से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को इनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में यह जानकारी दी गयी कि जिले में राजस्व से संबंधित करीब 95 मामले लंबित हैं. मामलों की अधिक संख्या पर आयुक्त ने गंभीरता जताते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए नियमित रूप से कमिश्नरी कोर्ट आयोजित की जायेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुछ मामलों की सुनवाई की गयी है, जबकि शेष मामलों के निष्पादन के लिए अगले महीने दो बार और कमिश्नरी कोर्ट आयोजित किया जायेगा, जिसमें वे स्वयं उपस्थित रहेंगे. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि आमलोगों को समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया. मौके पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो, एसी शशिंद्र बड़ाइक, एसडीओ राजीव नीरज समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola