गरीबों, शोषितों व पीड़ितों के मसीहा थे डॉ आंबेडकर : जिलाध्यक्ष

गरीबों, शोषितों व पीड़ितों के मसीहा थे डॉ आंबेडकर : जिलाध्यक्ष
गुमला. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशमन नायक के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. भाजपाइयों ने अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. खुशमन नायक ने कहा भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर गरीबों, शोषितों व पीड़ितों के मसीहा थे. बाबा साहेब दलित समाज के उद्धार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री रहे. इनके नेतृत्व में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है. मौके पर प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, जिला महामंत्री जसवंत सिंह, राम अवतार भगत, दिनेश सिंह, भूपन साहू, निर्मल गोयल, खेदू नायक, शक्ति नायक, रवि नायक, शंभू नायक, मुनेश्वर नायक, कौशलेंद्र जमुआर, रीता देवी, विमला देवी मौजूद थे.
योग परिवार ने मनायी जयंती
गुमला. योग परिवार गुमला ने भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, सचिव संजय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष शंकर लाल जाजोदिया, सह सचिव विशाल कुमार उर्फ बिट्टू, जयकांत राय, अशोक आनंद, गुलाबचंद प्रसाद, शिव कुमार गंझू, बर्मा जी, शशि किरण जायसवाल, राजलक्ष्मी, रवींद्र कौर, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे.आंबेडकर के बताये मार्ग में चलने के लिए किया प्रेरित
पालकोट. प्रखंड मुख्यालय स्थित सोहर साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन होता ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. एचएम अशोक कुमार कंसारी ने बाबा साहेब भीमराव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनको बताये मार्ग में चलने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. मौके पर आचार्य दीपक मिश्रा, संजय मिश्रा, हेमलता मिश्रा, सुनीता साहू, नूतन देवी, मंगली कसेरा, रिचा कुमारी गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




