खंडहर स्कूल भवन में गुजर रही जिंदगी, गुमला में डेढ़ साल से जीवन दांव पर लगा जी रहा परिवार

Updated:
विज्ञापन

इसी जर्जर स्कूल में रहता है पूरा परिवार

Gumla News: गुमला में एक गरीब परिवार पिछले डेढ़ साल से खंडहर हो चुके स्कूल भवन में रहने को मजबूर है. जर्जर इमारत में हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिला. परिवार सरकार से पिछले कई माह से आवास की मांग कर रहा है. परिवार में तीन छोटे बच्चे भी हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Gumla News: गुमला स्थित जारी प्रखंड के सीकरी पंचायत अंतर्गत पगुरा गांव में एक गरीब मजदूर परिवार पिछले 18 महीने से बंद पड़े जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन में रहने को मजबूर है. प्रशासनिक सहायता और आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से राजेश सिंह, उनकी पत्नी प्रभा देवी और तीन छोटे बच्चे हर दिन खतरे के बीच जीवन बिता रहे हैं. जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में राजेश सिंह परिवार सहित मजदूरी के लिये दूसरे राज्य गये थे. करीब आठ महीने बाद लौटने पर उनका कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था.

आपके शहर में

विज्ञापन

दैनिक मजदूरी करते हैं राजेश सिंह

आर्थिक तंगी के कारण नया घर बनाना संभव नहीं होने पर परिवार ने गांव के बंद पड़े स्कूल भवन को ही अपना आश्रय बना लिया. जर्जर भवन की दीवारों में दरारें हैं, छत से प्लास्टर गिरता रहता है और बरसात में पानी टपकता है. प्रभा देवी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार पंचायत के मुखिया से गुहार लगायी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला. दूसरी ओर राजेश सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर प्रतिदिन 250 से 300 रुपये कमाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं.

बीडीओ की ओर से मिला आश्वासन

ग्रामीण वीरेंद्र दास ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार को आवास उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में बीडीओ रविकांत शर्मा ने कहा कि उनका हाल ही में जारी प्रखंड में पदस्थापन हुआ है और मामला उनके संज्ञान में नहीं था. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

ये भी पढ़ें…

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद, गुमला अदालत ने सुनाई सख्त सजा

गुमला में अब नहीं होगी ब्लड की कमी, सदर अस्पताल ब्लड सेंटर को मिला नया लाइसेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola