गुमला के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने लगायी दौड़, शहरवासियों ने भी निभाया साथ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2021 1:11 PM

विज्ञापन

गुमला पुलिस संस्मरण दिवस पर रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं. इस निमित रविवार को एसपी निर्देश पर गुमला पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

गुमला पुलिस संस्मरण दिवस पर रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं. इस निमित रविवार को एसपी निर्देश पर गुमला पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुमला थाना से पुलिस केंद्र तक पांच किमी दौड़ का आयोजन किया गया. प्रतियोगता में गुमलावासियों एवं गुमला पुलिस के जवानों एवं पदाधिकारियों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया.

एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब एवं एएसपी सुभांशु जैन साहब ने वक्त रहते पांच किमी की दौड़ पूरी की. इस क्रम में एसपी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही भाग लेने वाले नवयुवकों को टी शर्ट देकर उत्साहवर्द्धन किया गया. साथ ही गुमला जिला को नशामुक्त बनाने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरूद्ध अभियान चलाने के लिए नवयुवकों को आह्वान किया.

मौके पर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सर्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सर्जेंट रविंद्र यादव, सर्जेंट अर्जुन महथा थानेदार मनोज कुमार, एसआइ विमल कुमार, मोहम्मद मोजम्मिल, कुदन कुमार, आशीष भारती, अरूण मुंडरी सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola