गुमला में एक बाइक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को 15 किमी करना पड़ा पीछा, जानिए कैसे पकड़ में आया शातिर

Updated at : 07 Jul 2020 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में एक बाइक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को 15 किमी करना पड़ा पीछा, जानिए कैसे पकड़ में आया शातिर

Jharkhand news, Gumla news : गुमला पुलिस ने मंगलवार (7 जुलाई, 2020) को 15 किमी पीछा कर एक चोर को पकड़ा है. चोर गुमला शहर के अफसर कुरैशी है. यह शातिर चोर है. गुमला में कई चोरीकांड में यह शामिल रहा है. यह 3 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Gumla news : गुमला : गुमला में पुलिस ने मंगलवार (7 जुलाई, 2020) को 15 किमी पीछा कर एक चोर को पकड़ा है. चोर गुमला शहर के अफसर कुरैशी है. यह शातिर चोर है. गुमला में कई चोरीकांड में यह शामिल रहा है. यह 3 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है.

मंगलवार (7 जुलाई, 2020) को कुरैशी गुमला शहर के गोकुल नगर से कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह के घर के बाहर रखे बाइक (नंबर जेएच 06 इ 5920) को चोरी कर भाग रहा था. तभी इसकी सूचना पुलिस को मिली. गुमला के सोशल मीडिया में भी चोरी की घटना का फोटो वायरल हे गया. इसके बाद गुमला थाना के थानेदार शंकर ठाकुर ने पीसीआर गाड़ी से पीछा कर नागफेनी पुल के पास से उक्त चोर को पकडा. वहीं, चोरी की बाइक भी बरामद की.

चोर को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अफसर कुरैशी आजाद बस्ती निवासी बताया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना ले आयी है. इस संबंध में थानेदार शंकर ठाकुर ने बताया कि अफसर कुरैशी 3 दिन पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर निकला है.

Also Read: गुमला में वाहन चेकिंग अभियान हुई तेज, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, 250 बाइक जब्त

वह पूर्व में गुमला शहर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. जेल से छूटने से पूर्व पुलिस ने उसे टेंपो से बैटरी की चोरी और स्टेपनी की चोरी करने के मामले में जेल भेजा था. साथ ही उसके घर से बैटरी व स्टेपनी को भी बरामद किया गया था. जेल से निकलने के बाद उसने पुन: कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह की बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के क्रम में उसे पकड़ा गया है.

गुमला पुलिस वाहनों की चेकिंग अभियान के साथ-साथ अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल कसना तेज कर दी है. जिले में पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला कर वाहनों की धर-पकड़ कर रही है. साथ ही लोगों को वाहन चलानेे के नियम के बारे में जागरूक भी कर रही है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola