गुमला में वाहन चेकिंग अभियान हुई तेज, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, 250 बाइक जब्त

Jharkhand news, Gumla news : गुमला एसपी हृदीप पी जनार्दनन मंगलवार (7 जुलाई, 2020) को खुद सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच करने लगे. एसपी की मौजूदगी में 250 वाहनों को जब्त किया गया. कई वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया. एसपी ने वाहनों चालकों को वाहन नियम की शिक्षा दी. कई लोगों ने एसपी ने बीच सड़क पर नियम का पाठ पढ़ाये. साथ ही नियम के अनुसार बाइक चलाने की अपील लोगों से किया.
Jharkhand news, Gumla news : गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला एसपी हृदीप पी जनार्दनन मंगलवार (7 जुलाई, 2020) को खुद सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच करने लगे. एसपी की मौजूदगी में 250 वाहनों को जब्त किया गया. कई वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया. एसपी ने वाहनों चालकों को वाहन नियम की शिक्षा दी. कई लोगों ने एसपी ने बीच सड़क पर नियम का पाठ पढ़ाये. साथ ही नियम के अनुसार बाइक चलाने की अपील लोगों से किया.
गुमला में पहली बार किसी एसपी को इस प्रकार वाहन जांच करते देखा गया. एसपी के सड़क पर उतरने से बाइक चालक भी सहमे हुए नजर आये. शाम 5 बजे से लेकर देर शाम तक शहर के मुख्य सड़कों पर वाहन जांच किया गया. यहां बताते चलें कि कोरोना महामारी को लेकर आहूत अनलॉक में मिली छूट के बाद शहर में सड़क हादसों में बेतहाशा वृद्धि हुई है.
Also Read: खूंटी के मानाबुरू जंगल में महिला समिति की अध्यक्ष सहित ढाई साल के बेटे की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
आये दिन कहीं न कहीं सड़क हादसा हो रहा है. जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिसे देखते हुए एसपी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान में एसपी ने 2 पहिया वाहन चालकों से हेलमेट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, मास्क लगाकर नहीं चलने वालों की बाइक को जब्त किया. वहीं कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाता देखकर वाहन को जब्त कर बच्चों को वाहन नहीं चलाने की बातें कही.
एसपी ने कहा कि कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उन बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने अपने सिर पर लगे पुराने चोट का निशान दिखाते हुए कहा कि पहले मैं भी हेलमेट लगाकर नहीं चल रहा था. जिस कारण मेरे सिर पर गंभीर चोट आयी.
इस घटना के बाद मैं हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने लगा हूं. आप लोग भी हेलमेट का प्रयोग करें. इस दौरान उन्होंने डीटीओ को फोन कर सभी जब्त वाहन का फाइन काटने की बातें कही. मौके पर थानेदार शंकर ठाकुर, अरविंद राय, तपेश्वर बैठा सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




