ePaper

गुमला में सड़क दुर्घटना में 12 साल के बच्चे की मौत के बाद हंगामा, रोड जाम

Updated at : 06 Sep 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Pick-Up Van Run Over Students in bharno gumla

दुर्घटना के बाद गुमला-रांची रोड को जाम करते लोग. फोटो : प्रभात खबर

Pick-Up Van Run Over Students: गुमला जिले के भरनो में सड़क दुर्घटना में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. मदरसा से भागकर अपने घर लौट रहे छात्रों को एक पिकअप वैन ने ठोकर मार दी, जिससे एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Pick-Up Van Run Over Students: गुमला जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक 12 साल के बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. घटना एनएच- 43 नावाटोली नहर के पास हुई. सब्जी लदे पिकअप वैन ने एक बच्चे को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी. एक अन्य बच्चे का पैर टूट गया.

मदरसा से भागकर गांव जा रहे थे 2 बच्चे

घटना सुबह 7 बजे हुई. दुर्घटना में जिस बच्चे की मौत हुई, वह सुपा गांव का रहने वाला था. उसका नाम फरहान है. उसके पिता का नाम जुल्फान मीरदाहा है. घायल बच्चे का नाम मुर्शिद (14) है, जो इसी गांव का रहने वाला है. दोनों बच्चे हाठू के मदरसा से भागकर पैदल गांव जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ ब्लॉक चौक पर रांची-गुमला मुख्य पथ को जाम कर दिया.

दुर्घटना सीसीटीवी में कैद

घटना सीसीटीवी में में कैद हो गयी है. इसमें दिख रहा है कि सब्जी लदा 709 ट्रक तेजी से आया और बच्चों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया. भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटू स्थित एक मदरसा में पढ़ने वाले 2 बच्चे सुबह में मदरसा से भागकर अपने गांव जा रहे थे, तभी पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घायल छात्र को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया

अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र को रांची के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद, ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए भरनो चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-23 जाम कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें

गुमला में 24 घंटे में 4 की मौत, 2 ने आत्महत्या की, 2 सड़क दुर्घटना में मरे

गुमला में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 युवकों की मौत, सदर अस्पताल में दहाड़ें मारकर रोये परिजन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola