Gumla : आठ पेड़ काटने का था परमिशन लेकिन काट दिये गये सैकड़ों पेड़, अधिकारी जांच पहुंचे जांच करने, जानें मामला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2021 1:42 PM
चैनपुर प्रखंड के राजाडेरा में सखुवा पेड़ काटने के मामले की जांच करने मंगलवार को सीओ सह बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह पहुंचे. साथ में चैनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी थे.
गुमला : चैनपुर प्रखंड के राजाडेरा में सखुवा पेड़ काटने के मामले की जांच करने मंगलवार को सीओ सह बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह पहुंचे. साथ में चैनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी थे. गांव में जिस स्थान पर लकड़ी का बोटा काट कर रखा गया है. अधिकारी वहां पहुंचे. जांच के बाद सीओ श्री सिंह ने कहा कि आठ सखुवा के पेड़ काटने का परमिशन दिया गया था. परंतु यहां तो सैंकड़ों पेड़ काट कर रखा गया है. यह मामला गंभीर है.
एक बार पुन: इसकी जांच अंचल निरीक्षक व वन विभाग के अधिकारी से करायी जायेगी. इसके बाद ही काट कर रखे गये लकड़ी के बोटा को हटाने दिया जायेगा. फिलहाल में ये सभी लकड़ी का बोटा प्रशासन की निगरानी में रहेगा. सीओ श्री सिंह ने कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलने पर उसके सत्यापन के लिए थानेदार अमित कुमार चौधरी के साथ दुर्गम उग्रवाद प्रभावित गांव राजाडेरा पहुंचे. जहां के जंगलों में सैकड़ों की संख्या में सखुवा पेड़ का बोटा काट कर रखा गया था.
उसे देखा. उन्होंने कहा कि वन विभाग की जानकारी के अनुसार आठ पेड़ों को काटने का परमिशन दिया गया था. यहां तो सैकड़ों की संख्या में पेड़ कटे पड़े हैं, जो जांच का विषय है. गांव के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि राहुल जायसवाल द्वारा बहुत दिनों से पेड़ों की कटाई एवं ढुलाई का कार्य इस क्षेत्र से की जा रही है.
नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज व झारखंड जनाधिकार महासभा के लोगों ने राजाडेरा गांव के दौरा के क्रम में जंगल से पेड़ काट कर गांव में रखे जाने का खुलासा किया था. इसकी शिकायत सीएम तक की गयी. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










