मांग दिवस के रूप में मनया जायेगा पेंशनर दिवस

जिला पेंशनर समाज गुमला की मासिक बैठक
गुमला. जिला पेंशनर समाज गुमला की मासिक बैठक वरीय उपाध्यक्ष भागी नाग की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ दिल्ली के आह्वान पर 17 दिसंबर पेंशनर दिवस को मांग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही महासंघ के निर्देशानुसार आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा का शत-प्रतिशत लाभ सभी कोटि के पेंशनधारकों को देने के लिए प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री के नाम मांग पत्र उपायुक्त गुमला को सौंपने का निर्णय लिया गया. उसी दिन जिला मुख्यालय में पेंशनर दिवस भी मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक तदर्थ संचालन समिति का गठन भी किया गया. इसके अलावा बैठक में राज्य स्तर पर पेंशनधारकों के महिला विंग को सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में सत्येंद्र सिंह, देवमनी साहू, विशेश्वर साहू व सुरेश प्रसाद ने समाज की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर वरीय पेंशनर लिटंगू उरांव, लीलांबर साहू, एसपी केरकेट्टा, क्यामुद्धीन अली अंसारी, सदाशिव नंद, रघुनंदन वैद्य, महावीर साहू, मनोज बड़ाइक, डोमन राम मोची, कालिदास उरांव, गंगाराम बड़ाईक, विशेश्वर उरांव, संतू साहू, फुलझरी भगत, रामचंद्र साहू, चंद्रनाथ प्रसाद, परमानंद भीमकूल, लक्ष्मण ओहदार, कुंवर राम मोची, अंतर्यामी महतो, विश्वनाथ साहू, रामजी उरांव, रामनारायण पोद्दार, मेझरेन मिंज, कोरोलिना एक्का, ओलिभ तिग्गा, तेरेसा बाखला, तारामणि एक्का व मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता द्वारिका मिश्र उपस्थित मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










