सभी की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा : विनय पत्राले

Updated:
विज्ञापन
सभी की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा : विनय पत्राले

भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले के त्रिदिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में रांची के होटल ग्रीन एकड़ में समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी.

विज्ञापन

: भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले के त्रिदिवसीय झारखंड दौरा के क्रम में विचार गोष्ठी. प्रतिनिधि, गुमला भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले के त्रिदिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में रांची के होटल ग्रीन एकड़ में समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि सह प्रवक्ता के रूप में श्री पत्राले ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सार्द्ध शताब्दी वर्ष के संदर्भ में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हर नगर एक लघु भारत है, जहां विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं और उनकी सांस्कृतिक विविधता ही राष्ट्रीय एकता की नींव है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परस्पर भागीदारी पर जोर दिया उन्होंने रांची में भी बंगाली, गुजराती, मारवाड़ी, मलयाली, ओड़िया, पंजाबी, सिख आदि समाजों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए आपसी तालमेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परस्पर भागीदारी पर जोर दिया. सिख गुरुओं के बलिदान, विशेषकर गुरु तेगबहादुर के योगदान को याद करते हुए उन्होंने गुरुद्वारों में जाकर श्रद्धांजलि देने और हिंद की चादर अभियान में भाग लेने का सुझाव दिया. श्री पत्राले ने बंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्रीय गान से पूर्व संपूर्ण रूप में गाने और कंठस्थ करने का निवेदन भी किया. मौके पर भारत भारती झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष वेटरन डॉक्टर अनिरूद्ध सिंह, चंद्रकांत रायपत, मदन सिंह, किशोर मंत्री, धनंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार बुधिया, सुरेश बोदरा, विजय मुंडा, नवीन कुमार, डॉक्टर नंदकिशोर मिश्रा, ब्रिगेडियर बीजी पाठक, वेटरन अनिरुद्ध सिंह, सुशील कुमार सिंह, अवधमणि पाठक, एके श्रीवास्तव, भोला प्रसाद, राजू कुमार उपाध्याय, प्रकाश साव, उमेश कुमार सिंह, प्रिया मुंडा, नूतन झा सहित वनवासी कल्याण केंद्र, विश्व हिंदू परिषद, पूर्व सैनिक सेवा परिषद व भारत भारती के सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola