कांग्रेस में रह दूसरी पार्टी को लाभ पहुंचाने वालों को किया जायेगा चिह्नित : बंधु

Updated at : 11 Apr 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस में रह दूसरी पार्टी को लाभ पहुंचाने वालों को किया जायेगा चिह्नित : बंधु

सर्किट हाउस गुमला में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

विज्ञापन

गुमला. जिला कांग्रेस कमेटी गुमला की बैठक जिलाध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस गुमला में हुई. बैठक में उपस्थित संगठन सृजन कार्यक्रम के जिला प्रभारी बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस 2025 में संगठन सृजन वर्ष मना रही है. उन्होंने कहा कि बूथ, पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जो सेवाभाव से पार्टी में कार्य कर रहे हैं. जो सक्रिय हैं और पार्टी में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. वैसे सक्रिय सदस्यों को आगे लाना है. साथ ही जो लोग पार्टी में रह कर दूसरी पार्टी को लाभ पहुंचा रहे हैं. वैसे लोगों को चिह्नित किया जायेगा. कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को कार्यों का बंटवारा किया गया है. कहा कि सभी पदधारी ईमानदारी से अपना काम करें. आनेवाले दिनों में हमारा संगठन और मजबूत होगा. कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बहुत जल्द जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ कमेटी की समीक्षा कर कमेटी को दुरुस्त किया जायेगा. जिलाध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि आप सभी कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ता हैं. राहुल गांधी जी सदन में गरीबों की आवाज बनते हैं. आप सभी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों की आवाज बनें. लोगों को झारखंड के गठबंधन की सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में बतायें. बैठक में पुष्पलता दुबे, अजित गुड़िया, विजय बिरहोर, रघुनंदन प्रसाद, अकील रहमान, राजनील तिग्गा, गुलाम सरवर, तरुण गोप, गंगा उरांव, राजू साहू, खुर्शीद आलम, मो मिनाज, लाडले खां, गौरीशंकर चौधरी, कादिर अली, प्रेम दत्ता, भूषण सिंह, अनिल साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola