युवाओं को प्रेरित करता रहेगा बिरसा मुंडा का संघर्ष : डॉक्टर शिबा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

युवाओं को प्रेरित करता रहेगा बिरसा मुंडा का संघर्ष : डॉक्टर शिबा
विज्ञापन
गुमला. पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती विविध कार्यक्रमों के बीच मनायी गयी. कार्यक्रमों में सभी विभागों के छात्रों व शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष व बलिदान सदैव युवाओं को प्रेरित करता रहेगा. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने व शिक्षा व रचनात्मकता में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. निदेशक अभिजीत कुमार ने ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के भारत की स्वतंत्रता व आदिवासी अधिकारों में अमूल्य योगदान को याद किया. कॉलेज के छात्रों के बीच झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व योगदानों से संबंधित निबंध लेखन, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम अजीत टाना भगत, द्वितीय चिंकू भाई पटेल व तृतीय स्थान पर साक्षी कुमारी रही. चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम संजीव लकड़ा, द्वितीय श्रेया हर्षित व तृतीय कुमारी मुस्कान राज व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी कुमारी व सुप्रिया कुमारी, द्वितीय संजना कुमारी व राजनंदनी कुमारी एवं तृतीय अनूप कुमार चौधरी व रौशन कुमार दुबे रहे. विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










