तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

बिशुनपुर थाना के मंजीरा गांव में घटी घटना
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के मंजीरा गांव स्थित तालाब में डूबने से गांव के 50 वर्षीय भरत उरांव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भरत उरांव शराब के नशे में था और वह अपने घर से दिन के तीन बजे नहाने के लिए तालाब गया, जहां पर वह नशे की हालत में तालाब में घुसा. परंतु वह बाहर नहीं निकल पाया. इधर आसपास खेल रहे बच्चों ने देखा कि भरत नहाने के लिए पानी में घुसा. परंतु काफी देर होने के बाद भी वह पानी से बाहर नहीं निकल रहा है. बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तालाब पहुंचे और तालाब से ढूंढ कर उसे बाहर निकला. तब तक उसकी मौत हो गयी थी. मौके पर परिजनों द्वारा स्थानीय मुखिया रामप्रसाद बड़ाइक एवं बिशुनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. घटनास्थल पहुंच कर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.
बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से युवक घायल
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के गूंगाटोली गांव के समीप रांची-नेतरहाट मुख्य सड़क पर अज्ञात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नागेश्वर ब्रिजिया, पिता- सूरज ब्रिजिया लंगड़ाटांड़, दिनेश उरांव, पिता- सोमरा उरांव तुसरुकोना व सुनील बृजिया, पिता भिकवा ब्रिजिया तुसरुकोना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शराब के नशे में धुत होकर चटकपुर से बनारी आ रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बॉक्साइट ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सुनील ब्रिजिया को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




