दो बाइक में टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पिंजराडीपा के समीप जबड़ा नाला राष्ट्रीय उच्च पथ पर हुआ हादसा
विज्ञापन
पालकोट.
पालकोट प्रखंड के पिंजराडीपा के समीप जबड़ा नाला राष्ट्रीय उच्च पथ पर गुरुवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में सिमडेगा जिले के मधुवन निवासी रमेश गोसाई (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मृतक का भाई बॉबी गोसाई व दूसरी बाइक का चालक कोलेबिरा बोंबोटोली निवासी शेख मोखीप्त गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों घायलों का इलाज पालकोट सीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार रमेश गोसाई अपने भाई बॉबी गोसाई के साथ गुमला के सिकोई गांव अपनी दीदी के घर बाइक से जा रहा था. इस दौरान पिंजराडीपा गांव के जबरा नाला के पास कोलेबिरा बोंबोटोली निवासी शेख मोखीप्त ने बाइक से पीछे से टक्कर मार दी. इससे रमेश व बॉबी गिर कर गंभीर रुपये से घायल हो गये. इसके कुछ देर के बाद रमेश की घटनास्थल पर मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर घटनास्थल पर जाकर रमेश के शव को कब्जे में लेकर घायल बॉबी व शेख मुखीप्त को पालकोट सीएचसी लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










