कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों की पार्टी : बंधु तिर्की

कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों की पार्टी : बंधु तिर्की
चैनपुर. प्रखंड के लुथेरान उवि के बगीचा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सह पार्टी के जिला प्रभारी बंधु तिर्की ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों को पार्टी है व भाजपा गोडसे को मानने वाली पार्टी है. आपको तय करना है आप किस विचारधारा के साथ चलना चाहते हैं. एक बार हमने अंग्रेजों से लड़ाई कर देश को आजाद कराया. अब हमें संघी व बीजेपी से आजादी के लिए लड़ाई लड़नी होगी. व्यवस्था में सुधार लानी है, तो हमें कांग्रेस पार्टी व महात्मा गांधी के विचारों के साथ चलना होगा. कहा कि संगठन मजबूत रहेगा, तभी हम व हमारी पार्टी मजबूत होगी. संगठन के लोगों को विभागीय कार्यों की जानकारी रखनी होगी, आप सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता हैं, अपनी जवाबदेही को समझें. मौके पर राजनील तिग्गा, जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, कृष्णा लोहरा, निरंजन बाड़ा, रघुनंदन प्रसाद, अलबर्ट तिग्गा, राजेश टोप्पो, एमरेंसिया कुजूर, पुष्पा लकड़ा मौजूद थे.
2.28 लाख रुपये मुआवजा राशि बांटी गयी
भरनो. प्रखंड के दक्षिणी भरनो हरिजन मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप शनिवार को वन विभाग गुमला द्वारा 12 ग्रामीणों व किसानों के बीच कुल दो लाख, 28 हजार, 936 रुपये का चेक मुखिया ललिता देवी व वनरक्षी अकील अहमद द्वारा मुआवजा राशि बांटी गयी. वनरक्षी अकील अहमद ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये कुल 12 ग्रामीणों के घर व फसल को 11 महीने पूर्व हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन किसान व ग्रामीणों के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण किया गया. मौके पर अमलिया वन समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह, शिव कुमार केशरी समेत सभी लाभुक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




