न्यू निराला क्लब गणेश पूजा समिति का पुनर्गठन
बैठक करते समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला के न्यू निराला क्लब गणेश पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया है. किशोर रजक को अध्यक्ष चुना गया और इस वर्ष भव्य पूजा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है.
गुमला. श्री बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को न्यू निराला क्लब श्री गणेश पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता दीपू सिंह ने की. बैठक में 14 सितंबर 2026 को श्री गणेश पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया.
इसमें सर्वसम्मति से किशोर रजक को अध्यक्ष, विकास सिंह और कृष सिंह को उपाध्यक्ष, सुधीर पाहन को सचिव तथा निशांत कुमार को सह सचिव बनाया गया. दीपू सिंह को कोषाध्यक्ष और राज शर्मा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. पूजा व्यवस्था के लिए गोलू पांडे और रजत सिंह को पूजा प्रभारी बनाया गया.
पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी सोनू वर्मा, शिवशंकर उरांव और नरेश सिंह को दी गयी. प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी गुड्डू सिंह, राहुल गोप और आयुष महतो को सौंपी गयी. इसके अलावा रूपेश भगत, आशीष सिंह और सुमित महली को मीडिया प्रभारी तथा बृज गोप, किशोर महतो और धीरज सिंह को विसर्जन प्रभारी बनाया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










