भतीजों ने की थी चाचा की हत्या, गिरफ्तार

Published at :17 Apr 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
भतीजों ने की थी चाचा की हत्या, गिरफ्तार

गणेश मुंडा की हत्या मामले का खुलासा

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बियार गांव में हुई गणेश मुंडा की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों महाराज मुंडा व फगुआ मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसआइ मनीष कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को बियार गांव में स्थित करंजगड़ा से गणेश मुंडा का शव बरामद किया गया था. प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी थी. गहन छानबीन में यह बात सामने आयी कि मृतक गणेश मुंडा का कोई पुत्र नहीं था और उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपनी इकलौती बेटी के नाम करने का निर्णय लिया था. बेटी व दामाद ही उनके साथ रह कर खेती-बारी संभाल रहे थे. इस बात को लेकर उनके भतीजे महाराज मुंडा व फगुआ मुंडा नाराज थे. करीब सात महीने पहले भी जमीन को लेकर परिवार में विवाद हुआ था. इस रंजिश के चलते सोमवार को जब गणेश मुंडा महुआ चुनने जंगल की ओर जा रहे थे, तब दोनों भतीजों ने सुनसान इलाके का फायदा उठा उनका गला घोंट कर हत्या कर दी थी.

निराला अस्पताल में शिविर कल

गुमला. जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल कुम्हारटोली लोहरदगा रोड गुमला में 19 अप्रैल को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जायेगा. शिविर में शंकर नेत्रालय चेन्नई के नेत्र सर्जन सह रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर समीर कुमार व रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर नीलू कुमारी द्वारा मरीजों की आंखों की जांच व लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. शिविर में रेटिना, आंसू की थैली, ट्रेजियम, क्लोजियम आदि का भी ऑपरेशन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola