साफ-सफाई में लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों से वसूला जुर्माना, कई को दिया नोटिस

Updated at : 25 Jun 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
साफ-सफाई में लापरवाही पर कई प्रतिष्ठानों से वसूला जुर्माना, कई को दिया नोटिस

गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया

विज्ञापन

गुमला. मॉनसून के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए गुमला जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को अधिकारियों की टीम ने गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी हरीश कुमार व जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो शामिल थे. निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट, ढाबा व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण पद्धति, निर्माण प्रक्रिया और स्वच्छता की स्थिति की गहन जांच की गयी. इस दौरान चूल्हानी रेस्टोरेंट, फंड एंड फूड, होटल राज, मंत्री स्टोर, शांति ढाबा, जायसवाल ढाबा, फूड वेली ढाबा, मनोज ढाबा, कृष्णा लाइन होटल, फैमिली रेस्टोरेंट, प्रकाश होटल, होटल सभेकर व हिंदुस्तान होटल समेत कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. टीम ने दही, मैदा, चाउमिन, सेवई और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं. निरीक्षण में कई स्थानों पर एफएसएसएआइ मानकों का उल्लंघन, साफ-सफाई में लापरवाही और भंडारण में अव्यवस्था पायी गयी. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चूल्हानी रेस्टोरेंट से 10 हजार, फंड एंड फूड से पांच हजार, जायसवाल ढाबा से पांच हजार, फूड वेली ढाबा से दो हजार जुर्माना वसूला. वहीं, कृष्णा लाइन होटल, शांति ढाबा, मनोज ढाबा, होटल राज, फैमिली रेस्टोरेंट, होटल सभेकर और हिंदुस्तान होटल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है. टीम ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को माॅनसून में विशेष सतर्कता बरतने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार करने के निर्देश दिये हैं. लापरवाही की स्थिति में भविष्य में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola