जियाडा के सचिव बने नागेंद्र पासवान, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated at : 07 Apr 2021 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
जियाडा के सचिव बने नागेंद्र पासवान, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Jharkhand Transfer- Posting News (रांची) : बुधवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के विशेष सचिव यतींद्र प्रसाद झारखंड राज्य खाद्य निगम, रांची के प्रबंध निदेशक बनाये गये हैं. वहीं, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, साहिबगंज के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर के नये परियोजना निदेशक बने हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Transfer- Posting News (रांची) : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग हुई है. इनमें 8 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं, 7 अधिकारियों को अगले आदेश तक विभिन्न जिलों के भू- अर्जन पदाधिकारी बनाने के लिए उनकी सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि- सुधार विभाग, झारखंड को सौंप दी गयी है. इस संबंध में बुधवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड ने अधिसूचना जारी कर दी है.

undefined
undefined

बुधवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के विशेष सचिव यतींद्र प्रसाद झारखंड राज्य खाद्य निगम, रांची के प्रबंध निदेशक बनाये गये हैं. वहीं, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, साहिबगंज के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर के नये परियोजना निदेशक बने हैं.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) के नये अपर सचिव बने हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह चास नगर निगम, बोकारो के अपर नगर आयुक्त बने हैं. वहीं, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, चाईबासा के परियोजना निदेशक सुनील कुमार दुमका के नये बंदोबस्त पदाधिकारी बने हैं.

Also Read: झारखंड के विकास आयुक्त बने अरुण कुमार सिंह, 8 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग, 2 को मिला अतिरिक्त प्रभार, पढ़ें पूरी लिस्ट

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा के नये परियोजना पदाधिकारी बने हैं. ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के अवर सचिव नागेंद्र पासवान को जियाडा, रांची के सचिव बनाये गये हैं.

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के अवर सचिव परितोष कुमार ठाकुर साहिबगंज के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाने के लिए इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंप दी गयी है. इसी तरह से पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजय सिंह बड़ाईक को सिमडेगा के जिला भू- अर्जन पदाधिकारी बनाने के लिए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी गयी है.

NRHM, नामकुम, रांची की प्रशासी पदाधिकारी सुमन पाठक को कोडरमा जिला भू- अर्जन पदाधिकारी बनाने के लिए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी दी गयी है. सुमन पाठक झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, रांची के उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी थी.

Also Read: झारखंड के 4 कमिश्नर को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का मिला अतिरिक्त प्रभार, जारी हुई अधिसूचना

बंदोबस्त कार्यालय, हजारीबाग की सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी लीली एनोला लकड़ा रामगढ़ की नयी भू- अर्जन पदाधिकारी बनेंगी. इसके लिए लीली एनोला लकड़ा की सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी दी गयी है. वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड के अवर सचिव अमर कुमार गढ़वा जिला के नये भू- अर्जन पदाधिकारी होंगे. इसके लिए उनकी सेवा भी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी दी गयी है.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड के अवर सचिव जय ज्योति सामंता लातेहार जिला के नये भू- अर्जन पदाधिकारी होंगे. इसके लिए उनकी सेवा भी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी दी गयी है. वहीं खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड की अवर सचिव मेनका को पलामू जिले का नया भू- अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. इनकी सेवा अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को सौंपी दी गयी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola