मुरगू गांव स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि : बसंत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Feb 2026 9:54 PM
शहीद तेलंगा खड़िया प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
गुमला. मयूरी ट्रस्ट मुरगू गुमला ने वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती पर आदर्श ग्राम मुरगू के शहीद तेलंगा खड़िया प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रबुद्ध हरखू जायसवाल, जगरन्नाथ जायसवाल, जीतू जायसवाल, मुखलाल जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, राम जतन जायसवाल, खुदी साहू, मधु साहू, पारस पाठक, त्रिलौकनाथ पाठक, चुयु टाना भगत, बंधुवा राम केवट, चमरा केवट, हरि साहू, रत्नू साहू, लिम्टा साईं, चामू लोहरा, देवी सिंह, धूप सिंह, मोहर सिंह, प्रसाद सिंह, करिया सिंह, बासु सिंह, बैजू साहू, सबक साहू, देवनू साहू, रामलगन चौधरी, छेदना चौधरी, गणेश चौधरी, परिवल सिंह, महेश्वर पाठक, बालकिशुन सिंह, बालक सिंह, मतियो साहू, भीखम साहू, सरफराज भंडारी, कपिल चमार, राधे सोनी, लोचन सोनार, राम स्वारथ सोनी आदि स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी. हरिहर जायसवाल ने कहा कि मुरगू गांव व पंचायत स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है. स्वतंत्रता आंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. लेकिन सरकार और प्रशासन की नजरों में उपेक्षित हैं. मयूरी ट्रस्ट एवं चैताली कॉलेज के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज के लोगों की भूमिका रही है. शहीद तेलंगा खड़िया के साथ ही क्षेत्र के कई अन्य स्वतंत्रता सेनानी थे जो देश आजाद होने में भूमिका निभायी है. मुरगू पंचायत के टाना भगत परिवार के स्वतंत्रता सेनानी और स्थानीय सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों से आकर्षित होकर देश की आजादी में भूमिका निभायी थी. कार्यक्रम में मयूरी ट्रस्ट एवं चैताली कॉलेज गुमला के निदेशक बसंत कुमार गुप्ता, मयूरी ट्रस्ट के सचिव चैताली सेनगुप्ता, डाकघर मुरगू के पोस्ट मास्टर, इंदूमति लकड़ा,, दिनेश साहू, राशन डीलर हरिहर जायसवाल, मयूरी ट्रस्ट के सदस्य सिविल इंजीनियर शुभम कुमार गुप्ता, हर्ष कुमार गुप्ता, रेणु देवी, दिनेश साहू, हरिहर जायसवाल, महावीर सोनी, सुमन उरांव, रवि साहू, मनोज टाना भगत आदि अनेको लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










