मां कुष्मांडा की पूजा की गयी, सत्संग व हरिकीर्तन से वातावरण बना है भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
मां कुष्मांडा की पूजा की गयी, सत्संग व हरिकीर्तन से वातावरण बना है भक्तिमय

श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव के चतुर्थ दिन रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा संपन्न हुई.

विज्ञापन

गुमला. श्री चैती दुर्गा पूजा समिति गुमला द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव के चतुर्थ दिन रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा संपन्न हुई. मां कूष्मांडा को ब्रह्मांड की रचयिता तथा ऊर्जा और सृजन की देवी माना जाता है. इस अवसर पर पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा और पंडित शैलेश मिश्रा ने विधिवत पूजा करायी. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. संध्या आरती के बाद भी प्रसाद वितरण कर भक्तों को आनंदित किया गया. पूजा स्थल पर नौ दिवसीय हरिकीर्तन और भजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्री हरि सत्संग एकल अभियान कथा योजना के अंतर्गत घाघरा, चैनपुर, मुरकुंडा, बुंडू, सिमडेगा आदि जनजातीय क्षेत्रों की सत्संग व कीर्तन मंडलियों ने कथा और हरिकीर्तन प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम में संभाग व्यास सुश्री संगीता कुमारी, आंचल व्यास रेणु कुमारी, सह अंचल व्यास निर्मला कुमारी व सुलेखा कुमारी, वेदना कुमारी, रेशमा कुमारी, गरिमा देवी, प्रदीप भैया, गणपति भैया आदि ने अपनी प्रस्तुति दी. पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संजीव उर्वशी, सचिव सरजू प्रसाद साहू, सुदेश सौरभ, रितेश कुमार, राजेश गुप्ता, महेश गुप्ता, राजीव कुमार, महेश प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार, रंजन सोनी, निर्मल गोयल, जयंत मुखर्जी, निर्मल अग्रवाल, किशोर फोगला, नितेश लाल, अनूप गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola