जमीन सौदे में 2.07 लाख की ठगी, 12 साल बाद भी नहीं मिला पैसा, गुमला में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जमीन सौदे में 2.07 लाख की ठगी, 12 साल बाद भी नहीं मिला पैसा, गुमला में मामला दर्ज

जमीन सौदे में 2.07 लाख की ठगी, 12 साल बाद भी नहीं मिला पैसा, गुमला में मामला दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला गीता महली ने 2014 में करमटोली निवासी से छह डिसमिल जमीन खरीदने के लिए 70 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से एग्रीमेंट किया और कुल तीन लाख सात हजार रुपये दिए. लेकिन जमीन के कागजात गलत पाये गये, जिससे रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका. इस बीच जमीन बेचनेवाले व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और उनकी पत्नी व बेटे ने वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया. गीता महली ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल किया. दबाव में आकर उन्होंने एक लाख रुपये लौटाये और शेष राशि कुछ महीनों में देने का आश्वासन दिया. लेकिन चार-पांच साल बीत जाने के बावजूद दो लाख सात हजार रुपये अब तक नहीं लौटाये गये. पीड़िता को आशंका है कि आरोपी उनकी रकम हड़पना चाहते हैं. गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पीड़िता ने प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola