झारखंड : मोबाइल फोन में विस्फोट से जिंदा जला आदिम जनजाति का सुकरा असुर, वज्रपात से किसान की मौत

झारखंड के गुमला जिले में वज्रपात की वजह से मोबाइल में विस्फोट हो गया, जिससे एक व्यक्ति जिंदा जल गया. वज्रपात की दूसरी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. वहीं, आसमानी बिजली गिरने की वजह से एक घर में आग लग गयी और मवेशी की मौत हो गयी.
झारखंड के गुमला जिले में वज्रपात की वजह से मोबाइल फोन में विस्फोट के बाद झुलसकर सुकरा असुर की मौत हो गयी. मामला बिशुनपुर प्रखंड का है. प्रखंड के चिरोडीह बॉक्साइट माइंस में वज्रपात हुआ. उस समय सुकरा असुर फोन पर बात कर रहा था. जैसे ही वज्रपात हुआ, सुकरा के मोबाइल में विस्फोट और वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गयी. राम असुर भी बुरी तरह से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.
बताया गया है कि दोपहर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही थी. बिजली भी कड़क रही थी. तभी माइंस के अमतीपानी निवासी सुकरा असुर के मोबाइल में विस्फोट हो गया. सुकरा असुर के शरीर में आग लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि उसके बगल में खड़े राम असुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
गुमला प्रखंड के टोटो गांव स्थित अमन ब्रिक्स में मजदूरी करने वाले मजदूरों पर शुक्रवार शाम आसमानी बिजली (ठनका) गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. तीन मजदूर घायल हो गये हैं. मृतक बड़ा अंबवा निवासी मोख्तार अंसारी (55) है. घायलों में बसुवा गांव निवासी नजीम मियां (40), उसके पुत्र शाहिद अंसारी (18) व अनवर मियां (60) शामिल हैं. घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है.
Also Read: Weather Alert: रांची, जमशेदपुर में चिलचिलाती गर्मी, गुमला, खूंटी समेत इन 11 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
जानकारी के अनुसार, शाम को तेज बारिश व आसमान गरजने पर चारों मजदूर अमन ब्रिक्स के एक कमरे में जाकर बैठ गये. तभी कमरे पर ही आसमानी बिजली गिरी. इससे चारों मजदूर घायल हो गये. तुरंत मजदूरों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के क्रम में मोख्तार की मौत हो गयी. यहां बता दें कि गुमला में शुक्रवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई है. जगह-जगह वज्रपात भी हुआ है. भरनो में भी एक घर जल गया. एक मवेशी की मौत हो गयी है.
Also Read: गुमला के सिसई में वज्रपात से एक की मौत, मेघ गर्जन के समय किसान भूलकर भी न करें ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




