डोभा में डूबने से नाबालिग की मौत

Updated at : 20 Apr 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
डोभा में डूबने से नाबालिग की मौत

डोभा में डूबने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के बंसरी गड़ियाटोली गांव स्थित डोभा में नहाने के क्रम में नाबालिग अमित उरांव की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने उसे डोभा से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंच अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के नाना बिरसाई उरांव ने बताया कि अमित अपनी मां के साथ हमारे घर में रहता था. रविवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए घर से कुछ दूर डोभा में गया था, जहां नहाने के क्रम में वह डोभा में डूब गया.

वज्रपात की चपेट में आया युवक, मौत

भरनो. प्रखंड के डुड़िया गांव में रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे अचानक हल्की बारिश के साथ हुए वज्रपात से डुड़िया गांव निवासी ठाकुर उरांव (25) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार डुड़िया गांव में रविवार को सरहुल पर्व मनाया जाना था. पूजा की तैयारी चल रही थी. उक्त युवक बारिश के समय सरना स्थल में मौजूद था. इस बीच अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से युवक बेहोश हो गया. वहीं झटके से एक अन्य युवक भी घायल हुआ. वज्रपात होने के बाद ग्रामीणों ने उसको गोबर में ढक दिया गया था. कुछ लाभ नहीं मिला, तब 108 एंबुलेंस में उसे सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में सरहुल पर्व नहीं मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola